
जयपुर। तेलुगू फिल्म अभिनेत्री जयपुर निवासी कृति गर्ग फेसबुक पेज को हैककर अश्लील फोटो डालने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
फिल्म अभिनेत्री की ओर से उसके पिता ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा था कि हैकर ने उनकी बेटी के फेसबुक पेज को हैक कर लिया है और उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं। उनके पेज पर चौबीस लाख फॉलोवर्स है। इसके बाद भी फोटो अपलोड करने पर गर्ग ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी ने कहा कि थाने में 12 जुलाई 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फेसबुक को तुरंत रिपोर्ट की लेकिन फेसबुक प्रबंधन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद 2 अगस्त को पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत की।
अधिवक्ता भंडारी ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है एक अभिनेत्री का चरित्र हनन हो रहा। शिकायत के बाद भी फेसबुक प्रबंधन और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हैकर्स पेज का एक्सेस देने के बदले साठ हजार रुपए मांग रहे हैं। जिस पर न्यायाधीश मनोज व्यास ने पुलिस को 13 सितंबर को पूर्ण तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
Published on:
06 Sept 2021 07:59 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
