5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : 4 साल बाद कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक आज, आलाकमान के तेवर होंगे तीखे, कइयों पर होगी कार्रवाई

Congress Disciplinary Committee : विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खिलाफ भितरघात करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर अब कांग्रेस अनुशासन का डंडा चलाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 6 Jul 2024, 9:13 AM IST

congress

Congress Disciplinary Committee : विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खिलाफ भितरघात करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर अब कांग्रेस अनुशासन का डंडा चलाएगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस अनुशासन समिति की पहली बैठक शनिवार को हो रही है। अनुशंसा समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना के साथ समिति पदाधिकारी शकुंतला रावत, हाकम अली और विनोद गोठवाल बैठक में शामिल होंगे। अनुशासन समिति के गठन के बाद पहली बैठक हो रही है। पिछले साढ़े तीन साल से अनुशासन समिति का गठन ही नहीं हुआ था।

20 से ज्यादा मामलों पर चर्चा

पार्टी सूत्रों की माने तो अनुशासन समिति के पास चुनावों में भितरघात करने और पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी करने की 20 से ज्यादा शिकायतों को भेजा गया था। इस पर बैठक में चर्चा होगी और उसके बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की अनुशंसा कर रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व सख्त कार्रवाई करेगा।

जयपुर हेरिटेज निगम पार्षदों का भी मामला

बताया जा रहा है कि बैठक में जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात करने वाले कांग्रेस पार्षदों के मामले को भी अनुशासन समिति को भेजा गया है। शहर कांग्रेस ने इन पार्षदों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, अब कार्रवाई के लिए मामले को कमेटी को भेजा गया है। इन पर भी कमेटी एक्शन ले सकती है।

लोकसभा चुनाव के बाद दिया था कड़ा संदेश

दरअसल पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी करने और भितरघात की शिकायतों पर लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस ने कई नेताओं पर कार्रवाई की थी। बाड़मेर-जैसलमेर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम की शिकायत पर पूर्व मंत्री अमीन खां, जालोर प्रत्याशी वैभव गहलोत की शिकाय़त पर पीसीसी के पूर्व सचिव बालेंदु शेखावत और नागौर से गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर कुचेरा नगरपालिका चेयरमैन तेजपाल मिर्धा सहित कई लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। हाल ही में 27 ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया था। इसकी भी कमेटी में अनुशंसा कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : पर्ची की जरूरत नहीं, आभा कार्ड बताएगा मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, जानें कैसे बनेगा