राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड की ओर से प्रदेश भर के 110 पेट्स शॉप और ब्रीडिंग सेंटर ऑनर्स को नोटिस दिए जाने का असर नजर आने लगा है। शॉप ऑनर्स ने बोर्ड कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बुधवार को बड़ी संख्या में पेट्स शॉप ऑनर अपनी शॉप का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए यहां पंहुचे। इससे पूर्व शॉप ऑनर्स की ओर से किए गए आवेदनों का बोर्ड सदस्यों ने वैरिफिकेशन किया था, दस्तावेज में दी गई जानकारी सही पाए जाने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। बोर्ड के अध्यक्ष केसी विश्रोई ने बताया कि प्रदेश में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 2018 की पालना सुनिश्चित करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर के 110 पेट्स शॉप ऑनर्स को नोटिस दिए थे। इसमें जयपुर की 55 पेट्स शॉप शामिल हैं। नोटिस में कहा गया था कि यदि एक माह में उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो गौरतलब है कि प्रदेश में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 2018 की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह बोर्ड यह कवायद कर रहा है। यह अधिनियम 2018 से लागू किया गया था लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही थी। विश्रोई ने भी आमजन से पेट्स लवर्स से अपील की है कि वह पंजीकृत पालतु पशु की दुकान से ही पशु खरीदें।