30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कांवड़ यात्रा में भगवान शिव और शक्ति का दिखा स्वरूप

कांधे पर कांवड़ थामे बेटियां पहुंची शिव मंदिर

Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Aug 27, 2023

जयपुर. सावन मास के आखिरी रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से गलता तीर्थ से कांवड़ यात्रा निकाली गई। रंगेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई कांवड़-कलश यात्रा में बेटियां कांधे पर कांवड़ रखकर गलता से रवाना हुईं। गलता गेट पर संरक्षक मनोज भार्गव और कोषाध्यक्ष गुंजन वशिष्ठ ने ध्वज की आरती की। लवाजमे और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। रामगंज, बड़ी-छोटी चौपड़ होते हुए यात्रा नाहरगढ़ रोड स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। महामंत्री युगल किशोर शर्मा ने बताया कि बेटियों ने कांवड़ के जल से रंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

msg347520408-19247.jpg

आकर्षण का केंद्र रही कांवड़ यात्रा उधर, गलता से दिल्ली रोड स्थित रंगीला महादेव मंदिर के लिए निकाली गई कांवड़ यात्रा शहर में चर्चा का केंद्र रही। चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग (शिवशक्ति पाइंट) को समर्पित कांवड़ यात्रा में कांवडिय़े बड़े से धनुष पर गलता का पवित्र जल लेकर चल रहे थे। भगवान शिव और शक्ति के स्वरूप वाली यह कांवड़ जिस भी मार्ग से गुजरी, इसे देखने के लिए भक्तों का रैला उमड़ पड़ा।

kavad yatra

न्य वीर तेजाजी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा सोडाला स्थित सोडालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। अध्यक्ष सौरभ कटारिया ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर कांवडिय़ोंं का स्वागत किया। इस अवसर पर गीतेश बागड़ा,मनीष गौड़, अभिषेक, जितेन्द्र सैनी, कार्तिक शर्मा, रोहित सैनी, गजेंद्र और शिवम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। बजरंग युवा मंडल, कागदीवाड़ा के तत्वावधान में कांवड़-कलश यात्रा कागदीवाड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।