गहलोत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार कितने तानाशाही भरे तरीके से काम कर रही है, यह हम नहीं स्वयं भारतीय जनता पार्टी के नेता कह रहे हैं। जो कोई चाहे वह इस सम्बन्ध में, समय- समय पर मीडिया में आए, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरूण शौरी, शत्रुघ्न सिन्हा और घनश्याम तिवाड़ी के बयानों को देख सकता है।