9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया पुलिस खेल परिषद के सचिव सुनील कुमार ने अरब पुलिस अधिवेशन में लिया हिस्सा, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

एशिया पुलिस खेल परिषद के सचिव सुनील कुमार ने क़तर गृह मंत्रालय द्वारा अरब पुलिस अधिवेशन में दोहा में भाग लिया जिसमें पुलिस मुख्यालयों व गृह मंत्रालयों तुर्की, सोमालिया, टूनिशिया, फ़िलिस्तीन, जॉर्डन, लेबंनान, कुवैत, साउदी अरब, ओमान, लिबिया, यमन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Dec 31, 2019

जयपुर के सुनील कुमार ने अरब पुलिस अधिवेशन में लिया हिस्सा, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जयपुर के सुनील कुमार ने अरब पुलिस अधिवेशन में लिया हिस्सा, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जयपुर
एशिया पुलिस खेल परिषद के सचिव सुनील कुमार ने क़तर गृह मंत्रालय द्वारा अरब पुलिस अधिवेशन में दोहा में भाग लिया जिसमें पुलिस मुख्यालयों व गृह मंत्रालयों तुर्की, सोमालिया, टूनिशिया, फ़िलिस्तीन, जॉर्डन, लेबंनान, कुवैत, साउदी अरब, ओमान, लिबिया, यमन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। क़तर के प्रधानमंत्री अल थानी ने अरब पुलिस कांग्रेस को सम्बोधित किया और एशिया पुलिस खेल परिषद के सचिव सुनील कुमार से वार्ता की जिसमें कतर पुलिस मुखिया व अध्यक्ष एशिया पुलिस खेल परिषद ब्रिगेडियर ख़ालिद बिन आतिया उपस्थित थे ।

लेबनान पुलिस के मुखिया जनरल हुसैन काशफ़ी व सल्तनत ऑफ़ ओमान के उपसचिव की ओर से सुनील कुमार को एसकोर्ट कर अरब पुलिस क्रॉस कंट्री चैम्पीयन्शिप के विजेताओं को पदक पहना सम्मानित किया गया ।

एशियाई पुलिस खेलो का आयोजन भारत में करवाने का प्रस्ताव

एशिया पुलिस के सचिव सुनील कुमार व एशिया पुलिस के अध्यक्ष व क़तर और अरब पुलिस संघ के अध्यक्ष क़तर गृह मंत्रालय के ब्रिगेडीयर मोहम्मद ख़ालिद बिन अतियात के मध्य लम्बी वार्ता हुई जिसमें एशिया उपमहाद्वीप में पुलिस खेलों के विकास को लेकर चर्चा हुई और आगामी एशियाई पुलिस खेलो का आयोजन भारत में करवाने का प्रस्ताव रखा। जिसका पाकिस्तान द्वारा विरोध जताया गया जिसे भारी बहुमत से ख़ारिज के सुनील कुमार का समर्थन किया गया।

इस मौक़े पर विश्व पुलिस खेल यूनीयन के अध्यक्ष शेख़ अहमद नवाफ़ अल अहमद अल सबाह भी उपस्थित थे जिन्होंने एशिया पुलिस खेल परिषद के सचिव सुनील कुमार व ब्रिगेडियर ख़ालिद अतियात अध्यक्ष क़तर, अरब व एशिया खेल परिषद को पुलिस की कुवैत में होने वाली स्पेशल मीटिंग में आने का निमंत्रण दिया।

यह खबरें भी पढ़ें...


गाय को बचाने के फेर में बेकाबू होकर तीन बार पलटी कार, पांच जने आए चपेट में...


पति पर लगा पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, ससुर ने लगाए दामाद पर संगीन इलज़ाम

विवाहित प्रेमिका के बुलावे के बाद मुंबई से लापता हुआ था युवक! डेढ़ माह बाद इस हालत में शव