इधर, ग्रामीणों ने पावा गांव के पावेश्वर महादेव मंदिर के बाहर ग्रामीण व सीरवी समाज के लोगो ने बैठक रखकर मौत के मामले में हत्या का संदेह जताया है। सूचना पर सीओ ( pali police ) सुमेरपुर भोमाराम व सुमेरपुर पावेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने व हत्या की धारा में मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया।