एसीबी के थानाधिकारी शब्बीर खान ने बताया कि चंवरा चौकी में कार्यरत हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार के पास टोडी निवासी जयप्रकाश कुलहरि 20 दिसंबर को मामले में परिवाद लेकर गया कि उसकी गाड़ी की दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी एमआइ रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी है। इसके बदले हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में यह सौदा तीन हजार रुपए में तय किया गया। शुक्रवार सुबह जयप्रकाश ने दो हजार रुपए सुरेश कुमार को चंवरा चौकी पर दे दिए। अगले दिन बकाया रहे एक हजार रुपए जयप्रकाश फिर से कांस्टेबल को देने के लिए चंवरा चौकी पर गया, लेकिन वह चौकी पर नहीं मिला।