16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: कांग्रेस MLA के बेटे को पंचायत चुनाव लड़ाने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पंचायत चुनाव के दौरान हाईकोर्ट का कथित फर्जी स्थगन आदेश पेश करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश के नामांकन के साथ लगाए गए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:57 PM IST

Congress flags- File Pic

Congress flags- File Pic

झुंझुनूं। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के बीच हाईकोर्ट के नाम पर कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुनाव लड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने फर्जी आदेश तैयार करने के आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश को पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ाने के लिए हाईकोर्ट का कूटरचित स्थगन आदेश तैयार किया गया था। इसी कथित आदेश को नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किया गया था।

सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव के अनुसार, 31 अक्टूबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट संदीप चौधरी ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान हाईकोर्ट का फर्जी आदेश प्रस्तुत कर धोखाधड़ी के जरिए चुनाव लड़ने का प्रयास किया गया।

दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रूपपुरा तन कुलोठ खुर्द निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब उससे कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अनुसंधान जारी है।

विधायक के बेटे के नामांकन के साथ लगाया था आदेश

गौरतलब है कि सूरजगढ़ क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बेटे जयप्रकाश ने नामांकन दाखिल किया था। इसी नामांकन के साथ हाईकोर्ट का एक कथित स्थगन आदेश भी संलग्न किया गया था। बाद में इस आदेश को फर्जी और कूटरचित होने का मामला सामने आया।

विधायक पुत्र समेत 3 लोगों के खिलाफ केस

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि हरियाणा निवासी उमेश कुमार के मोबाइल फोन से कथित हाईकोर्ट आदेश एसडीएम को भेजा गया था। मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सूरजगढ़ थाने में विधायक के बेटे जयप्रकाश सहित तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।

अब दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जी आदेश तैयार करने की योजना किसने बनाई थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। विक्रम सिंह की गिरफ्तारी को इसी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

यह वीडियो भी देखें :