14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आचार संहिता है, कमरा तो नहीं खुलेगा’, सर्किट हाउस मैनेजर ने सांसद हनुमान बेनीवाल को एंट्री पर रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

Hanuman Beniwal Video Viral: जब सांसद हनुमान बेनीवाल झुंझुनूं सर्किट हाउस पहुंचे, तो वहां तैनात मैनेजर ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए कमरा खोलने से मना कर दिया। मैनेजर का कहना था कि स्पष्ट निर्देशों के तहत आचार संहिता के दौरान विधायक या सांसद सर्किट हाउस में नहीं ठहर सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 14 Nov 2026, 10:06 AM IST

MP Hanuman Beniwal Heated Argument With Jhunjhunu Circuit House Manager Over Model Code Of Conduct Viral Video

सर्किट हाउस मैनेजर और सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच बहस

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के शुक्रवार शाम झुंझुनूं में सर्किट हाउस पहुंचने पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सर्किट हाउस में कमरा नहीं खोले जाने पर सांसद बेनीवाल और वहां तैनात मैनेजर के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आचार संहिता के नियमों को लेकर मैनेजर और सांसद में हुई नोकझोंक

पूरा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार रहा। जब सांसद हनुमान बेनीवाल झुंझुनूं सर्किट हाउस पहुंचे, तो वहां तैनात मैनेजर ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए कमरा खोलने से मना कर दिया। मैनेजर का कहना था कि स्पष्ट निर्देशों के तहत आचार संहिता के दौरान विधायक या सांसद सर्किट हाउस में नहीं ठहर सकते।

इस पर सांसद बेनीवाल नाराज हो गए और उन्होंने मैनेजर के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि सर्किट हाउस में ठहर सकते हैं, केवल वहां किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि आचार संहिता ग्रामीण क्षेत्रों (पंचायत चुनाव) में लागू है, न कि शहरी क्षेत्र में।

कलेक्टर से बातचीत के बाद खुला कमरा

मौके पर विवाद बढ़ता देख हनुमान बेनीवाल ने फोन पर जिला कलेक्टर से बातचीत की, जिसके बाद सर्किट हाउस का कमरा खोल दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी का स्पष्टीकरण

इस पूरे मामले पर झुंझुनूं के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि चुनाव शहरी क्षेत्र में नहीं हो रहे हैं और यहां आचार संहिता लागू नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस प्रकरण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेने की बात भी कही है।

समर्थकों की नारेबाजी

कमरा खुलने और प्रेस वार्ता समाप्त करने के बाद जब सांसद हनुमान बेनीवाल सर्किट हाउस से रवाना हुए, तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'आरएलपी जिंदाबाद' और तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए। इस पूरी घटना के दौरान मैनेजर और सांसद के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।