सिंवारमोड़/जयपुर.
भांकरोटा-बिंदायका रोड़ के मुकून्दपुरा गांव में शुक्रवार शाम को एक सुखे गहरे कुएं में एक गाय जा गिरी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोलरूम ( jaipur police ) में दी। सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस और राष्ट्रीय हिन्द भक्ति सेना के अध्यक्ष कन्हैयालाल बागड़ा, भानू कुमार शर्मौ मौके पर पहुंचे। इस बीच चौंकाने वाली बात ये रही कि जब ग्रामीणों कुएं में उतारे तो उन्हें बाइकों का जखीरा मिला। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।