जयपुर
हरमाड़ा थाना इलाके में घर से ट्यूशन के लिए निकली बालिका 12 घंटे बाद ( missing girl found ) मिली। बालिका रास्ता भटककर रेलवे स्टेशन पर आ गई थी। यहां वह एक चाय की दुकान पर बैठी थी, तभी उसे तलाश करती पुलिस ( jaipur police ) मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को 12 घंटे में दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया, वहीं कावेंद्र सागर ने पूरी मामले की मॉनिटरिंग की।