scriptबहाई हाउस में हुआ सर्वधर्म सभा का आयोजन, सभी धर्मों के सम्मान का दिया संदेश | Bahai community jaipur program Bahai House jaipur: All religion Prayer | Patrika News

बहाई हाउस में हुआ सर्वधर्म सभा का आयोजन, सभी धर्मों के सम्मान का दिया संदेश

locationजयपुरPublished: Oct 14, 2019 12:07:06 am

Submitted by:

abdul bari

बहाई आध्यात्मिक सभा ( Bahai community ) की ओर से रविवार को बापू नगर बहाई हाउस ( Bahai House jaipur ) में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और वार्ता का आयोजन किया गया। प्रोग्राम ( All religion Prayer ) में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने शिरकत की और आपसी भाईचारे और दूसरों के धर्म का सम्माान करने पर जोर दिया।

बहाई हाउस में हुआ सर्वधर्म सभा का आयोजन, सभी धर्मों के सम्मान का दिया संदेश

बहाई हाउस में हुआ सर्वधर्म सभा का आयोजन, सभी धर्मों के सम्मान का दिया संदेश

जयपुर
बहाई आध्यात्मिक सभा ( Bahai community ) की ओर से रविवार को बापू नगर बहाई हाउस ( Bahai House jaipur ) में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और वार्ता का आयोजन किया गया। प्रोग्राम ( All religion Prayer ) में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने शिरकत की और आपसी भाईचारे और दूसरों के धर्म का सम्माान करने पर जोर दिया।
इन्होंने की शिरकत ( jaipur news )

प्रोग्राम में ईसाई धर्म का प्रतिनिधित्व फादर एडवर्ड लिवेरा, इस्लाम धर्म का प्रतिनिधित्व सैयद असगर अली साहिल, सिख धर्म का प्रतिनिधित्व सरदार जसबीर सिंह, हिन्दू धर्म का प्रतिनिधित्व पंडित गोपाल बिहारी ‘चैतन्य’ और बहाई धर्म का प्रतिनिधित्व डॉ. सहर अनवरी ने किया।
Bahai community jaipur program Bahai House jaipur: All religion Prayer
सभी धर्मों में मौजूद इंसानियत का संदेश

इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने-अपने धर्म की पुस्तकों के माध्यम से बताया कि सभी धर्म मूलतः एक हैं जो इंसानियत का संदेश देते हैं। किसी भी समस्या का समाधान लड़ाई झगडे और युद्ध से नहीं हो सकता। सभी धर्मों के मानने वालों को एक दूसरे के धर्म के बारे में अच्छी बातें जाननी चाहिए और उन पर अमल करना चाहिए।
जयपुर में इंटरफेथ यूनिट फोरम

राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने ऐसे आयोजनों का महत्व बताते हुए कहा कि जयपुर में एक इंटरफेथ यूनिट फोरम शुरू किया जाना चाहिए जो विभिन्न धर्मों में परस्पर संवाद, सौहार्द और सहिष्णुता बढ़ाने का काम करे।
Bahai community jaipur program Bahai House jaipur: All religion Prayer
तीन भाषाओं में हुई प्राथना

प्रोग्राम की शुरूआत हिन्दी, अंग्रेज़ी और उर्दू में की गई प्रार्थना से हुआ। संचालन नियाज ए. अनन्त ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बहाई आध्यात्मिक सभा से जुड़े लोग और शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो