3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत बंद के दौरान राजस्थान में यहां पुलिस और करणी सैनिक हुए आमने-सामने!

कई ज़िलों में एहतियात के तौर पर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 10 Apr 2018, 10:26 AM IST

karni sena

जयपुर।

राजस्थान में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। कई ज़िलों में एहतियात के तौर पर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी ज़िलों में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।

बारां में एकजुट हुए लोग
भारत बंद किस संगठन के आह्वान पर किया गया है ये अब तक साफ़ नहीं हो पाया है, लेकिन एहितियात के तौर पर कई ज़िलों में धारा 144 लागू की गई है और इंटरनेट बंद किया गया है। लेकिन इस बीच बारां में प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर भारत बंद का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर बारां थाने का घेराव किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारत बंद के मद्देनज़र कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसका विरोध जताने लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और थाने का घेराव करने लगे। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गरमा-गर्मी का माहौल बना रहा।

हिरासत में लिए गए करणी सैनिक!
बताया जा रहा है कि बारां पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोग करणी सेना से जुड़े हुए हैं। हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। इन कथित करणी सैनिकों को छुड़वाने की मांग पर थाने का घेराव किया गया।

सीकर
सीकर शहर में भारत बंद का असर देखा गया। यहां मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। एससी- एसटी व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठान खुले रहे।

श्रीमाधोपुर
भारत बंद के चलते बाजार की चाय और सब्जी तक की दुकानें नहीं खुली। जानकारी के अनुसार बंद को समर्थन मिल रहा है। हालांकि अब तक यहाँ कोई प्रदर्शन या रैली नहीं निकली। पूरे कसबे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की माकूल व्यवस्था है।

जालोर
भारत बंद के आह्वान का जालोर शहर में ज्यादा असर नहीं दिखा। सुबह बंद को लेकर लोग पशोपेश की स्थिति में जरुर रहे, लेकिन सवेरे 9 बजे तक अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। यहां किराणा, मेडिकल, सब्जी विक्रेताओं, फल और फूल व्यापारियों ने अपनी दुकानों खोल दी। वहीं सडक़ों पर चलपहल भी रही। हालांकि नाश्ते की अधिकतर दुकानें और थडिय़ां बंद रही।