5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : भरतपुर सांसद Ranjeeta Koli आवास पर फायरिंग से हड़कंप, अब आ गई ये बड़ी खबर!

सांसद Ranjeeta Koli के आवास पर फायरिंग मामला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का आया बयान, कहा, 'प्रदेश में ना आम जनता सुरक्षित, ना जनप्रतिनिधि', 'सांसद पर हमले की ये कोई पहली घटना नहीं', 'भरतपुर सहित मेवात क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था स्थिति चिंताजनक', 'बदमाशों की हो गिरफ्तारी, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करें मुख्यमंत्री'  

2 min read
Google source verification
Bharatpur MP Ranjeeta Koli admitted to hospital after firing attempt

जयपुर।

भाजपा सांसद रंजीता कोली ( Bharatpur MP Ranjeeta Koli ) को जान से मारने की धमकी और बयाना स्थित आवास पर कल देर रात हुए फायरिंग के मामले ने आज तूल पकड़ लिया है। भरतपुर सांसद पर हमले की इस घटना से भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बयानों के ज़रिये सरकार को आढ़े हाथ लिया है।

'कांग्रेस राज में न आमजन सुरक्षित, न जनप्रतिनिधि'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा, 'राजस्थान में विशेषकर भरतपुर सहित प्रदेश के मेवात क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। सांसद पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। कांग्रेस राज में न आम आदमी सुरक्षित है, न जनप्रतिनिधि।'

डॉ पूनिया ने कहा कि कल देर रात को भरतपुर सांसद रंजीता कोली के बयाना स्थित आवास पर फायरिंग की जानकारी मिली थी। लेकिन क्यूंकि सांसद अभी सदमे में हैं, इसलिए उनके सहायक से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।

डॉ पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सांसद रंजीता कोली के आवास पर फायरिंग प्रकरण में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तार करने, सांसद की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

'कानून व्यवस्था न संभले तो इस्तीफा दें'
डॉ पूनिया ने कहा कि राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था के प्रतिदिन अनेक उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। सांसद जैसे जनप्रतिनिधियों पर बार बार जानलेवा हमला हो रहा है। आखिर राज्य के गृह मंत्री कब तक सोते रहेंगे, कानून व्यवस्था न संभले तो इस्तीफा दें।

सांसद ने वीडियो पोस्ट कर बताई घटना
सांसद रंजीता कोली ने अपने बयाना स्थित आवास पर हमले की घटना का बाकायदा एक वीडियो मौके से बनवाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'देर रात बयाना निवास पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी से भरा खत चिपका कर गोली चलाने की कोशिश की गई।'

जर्जर क़ानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है ये घटना: राठौड़
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर मई 2021 में हुए जानलेवा हमले के बाद पुनः घर पर फायरिंग की घटना निंदनीय है। कुछ दिनों पहले ही पूर्व MLA अमृता मेघवाल पर भी हमला किया गया था। राज्य में महिला जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है जो जर्जर कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है।यही कारण है कि महिलाओं के साथ अत्याचार राजस्थान में लगातार बढ़ रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और मुख्यमंत्री से गृह विभाग की जिम्मेदारी बिल्कुल भी नहीं संभल रही है। राज्य सरकार से मांग है कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएं।

सांसद की बिगड़ी तबियत, भर्ती
बयाना स्थित आवास पर फायरिंग की घटना के बाद सांसद रंजीता कोली की तबियत बिगड़ गई। नौबत यहां तक आ गई कि सांसद को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया। इधर, बयाना पुलिस ने फायरिंग की घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ की कोशिशें तेज़ कर दी है।

ज़िले भर में नाकाबंदी
जानकारी के मुताबिक भरतपुर जिला पुलिस ने इस घटना के बाद से ज़िले भर में नाकेबंदी करवाई है। हालांकि इस घटना के पीछे कौन हैं और किस मकसद से साजिश रची गई है, इस बारे में पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। गौरतलब है कि सांसद रंजीता कोहली पर हमले की ये अब तक की तीसरी घटना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग