स्वायत्त शासन विभाग ने संशोधन आदेश जारी कर दिया है। आदेशानुसान आवेदन की अंतिम तिथि पहले 7 अक्टूबर थी, जिसे बढ़कर 20 नवंबर कर दिया गया है। आवेदन पत्रों में गलतियां के संशोधन 21 नवंबर से 6 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। प्रदेश के निकायों में 23 हजार 820 पद पर सफाई कर्मचारी भर्ती निकाली गई है। अभी तक 6 नवंबर को आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन अपेक्षा से कम आवेदन आने के कारण तिथि बढ़ाई गई।