30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान का पहला बस स्टैंड, जहां से एक साथ चलेंगी निजी-रोडवेज बसें, इसी महीने होगा शुरू

Heerapura Bus Terminal लोगों के लिए अच्छी खबर है कि जयपुर के अजमेर का सफर आसान हो जाएगा। क्योंकि नए बस टर्मिनल से इसी महीने से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 2 Nov 2024, 7:13 AM IST

Heerapura bus terminal

Jaipur News: जयपुर। अजमेर रोड पर 200 फीट चौराहे के पास बने हीरापुरा बस टर्मिनल को नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। पहले इसे सितंबर में शुरू करने की योजना थी, लेकिन अधूरी तैयारियों के कारण शुरू नहीं हो सका। इस टर्मिनल से अजमेर रूट वाली बसों का संचालन होगा।

खास बात ये है कि हीरापुरा बस टर्मिनल राजस्थान का पहला बस स्टैंड है। जहां से निजी और रोडवेज बसें एक साथ चलेंगी। रोडवेज इस रूट से चलने वाली 25 फीसदी बसों का टर्मिनल से संचालित करेगा। यहां अजमेर रोड की ओर जाने वाली बसों का ठहराव होगा। बुकिंग काउंटर भी लगाए जाएंगे। वही, करीब 50 निजी बसों को चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जयपुर से चलने वाली ये ट्रेनें 2 महीने तक रद्द, यात्रा करने से पहले चेक करें लिस्ट

यहां से मिनी बस और ई रिक्शा का भी होगा संचालन

उधर, बस ऑपरेटर्स ने मांग की है कि स्टेट कैरिज की बसों को संचालन के रूप में 50 रुपए शुल्क रखा जाए। इसके अलावा सिटी व उप नगरीय मार्ग का सर्वे भी कराया जाए। इधर आसपास के इलाकों को जोड़ने के लिए बस स्टैंड (स्टॉप) चिन्हित करने की कार्यवाही पूरी की जाएगी। टर्मिनल से जेसीटीएसएल, निजी मिनी बसों और ई रिक्शा का भी संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद अब राजस्थान में एक और छुट्टी, यहां 13 नवम्बर को अवकाश घोषित

आठ रूटों पर चलेंगे 10 सीट टैम्पो

अजमेर रोड पर बनकर तैयार हीरापुरा बस स्टैंड पर यात्रियों का आवागमन बढ़ाने के लिए आरटीओ की ओर से नए सार्वजनिक परिवहन सेवा के मार्ग शुरू किए गए हैं। आरटीओ की ओर से 10 सीटर टैम्पो के नए रूट खोलने की सिफारिश की गई है। टर्मिनल के आस-पास मानसरोवर, मांग्यावास, भांकरोटा, अजमेर रोड, वैशाली नगर, सिरसी, झोटवाड़ा सहित कई इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका फायदा होगा। इन इलाकों में सार्वजनिक परिवहन सेवा के वाहन बढ़ने से आवागमन सुगम होगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिला एक और बड़ा गिफ्ट