दरअसल, राजस्थान में झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रंमाक 27– (जिला झुंझुनूं), 67-रामगढ़ (जिला अलवर), 88-दौसा (जिला दौसा), 97 देवली उनियारा (जिला टोंक), 110-खींवसर (जिला नागौर), 156-सलूंबर (जिला उदयपुर) और 161–चौरासी (जिला डूंगरपुर) में 13 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा की है।