8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर रोशनी से जगमगाई सरहद, राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर दिखा देशभक्ति का उत्साह

Diwali Festival: दीपावली की रौनक भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी देखने को मिली, जहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दीयों और मोमबत्तियों से सीमा को जगमगा दिया। देखें तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Nov 2024, 9:59 AM IST

Indian Army

Jaisalmer News: जैसलमेर। दीपावली की रौनक भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी देखने को मिली, जहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दीयों और मोमबत्तियों से सीमा को जगमगा दिया। राजस्थान फ्रंटियर में तैनात इन जवानों ने कड़ी भौगोलिक चुनौतियों के बीच सीमा पर दीपोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया।

अग्रिम चौकियों पर दीपक जलाते हुए सेना के जवानों ने पूरे देश को एकता और सुरक्षा का संदेश दिया। बीएसएफ जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

बीएसएफ ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को निश्चिंत होकर दीपावली का पर्व मनाने का संदेश दिया, साथ ही यह भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा उनके मजबूत हाथों में है और बीएसएफ के जवान हर पल सीमा पर सतर्क और तत्पर हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली के जश्न के बीच बड़ा झटका, राजस्थान में महंगा हुआ सिलेंडर, जानें क्या है नई रेट

महिला जवानों ने बनाई रंगोली

महिला जवानों ने रंगोली बनाकर सरहद के इस पर्व को और भी जीवंत बना दिया। उत्सव के इस माहौल में सीमा पर आतिशबाजी भी हुई, जिसने जवानों के हौसले और उल्लास को और ऊंचा कर दिया।


यह भी पढ़ें: Rajasthan By Election: अब चुनाव प्रचार पकड़ेगा रफ्तार, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भरेंगे हुंकार