31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से ठीक पहले मिला एक और बड़ा गिफ्ट

HRA Hike in Rajasthan: दिवाली से ठीक पहले भजनलाल सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 31 Oct 2024, 10:26 AM IST

cm bhajan lal sharma

Rajasthan govt employees: जयपुर। दिवाली से ठीक पहले भजनलाल सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 प्रतिशत बढ़ाने के बाद अब एचआरए में बढ़ोतरी की है। अच्छी बात ये है कि सरकार ने दिवाली से ठीक एक दिन पहले इसके आदेश जारी किए है। ऐसे में इस बार सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। यानी दिवाली पर सरकार ने कर्मचारियों को कई ​गिफ्ट दे दिए है। कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने एक नवंबर को अवकाश की भी घोषणा की है।

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारियों को दिसम्बर से महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ ही मकान किराया भत्ता भी अधिक मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर मकान किराया भत्ता बड़े शहरों के लिए 18 से बढ़ाकर 20 एवं अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 9 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा। इसका लाभ दिसम्बर में मिलने वाले वेतन के साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर CM भजनलाल ने सरकारी कर्मचारियों की मानी मांग, अब मिलेगी 4 दिन की छुट्टी; आदेश जारी

पहले बोनस, फिर डीए और अब एचआरए

बता दें कि राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों ही कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस देने की घोषणा की। इसके बाद दीपावली से पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा की गई। नवम्बर माह से बढ़े हुए डीए की राशि मिलेगी। वहीं, दिवाली से एक दिन पहले सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: Jaipur-Bandikui Expressway: जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, दिल्ली पहुंचने में लगेगा वंदे भारत ट्रेन से भी कम समय

सरकार ने कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता बड़े शहरों के लिए अब 20 प्रतिशत और छोटे शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 10 प्रतिशत कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ दिसम्बर में मिलने वाली सैलरी के साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के दौसा में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी