16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert : राजस्थान में 18 से 21 मार्च फिर बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की आसार है। राज्य में एक और नया पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान राज्य के जिलों में आंधी बारिश की संभावना जताई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather update
Play video

IMD Rain Alert- File photo- Patrika

जयपुर। राजस्थान में इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की आसार है। राज्य में एक और नया पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान राज्य के जिलों में आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार 16-17 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी व बारिश होने की संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी व बारिश होने की संभावना है।

दिन और रात का पारा गिरा

मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश के शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कुछ भागों में मेघगर्जन, हल्की बारिश के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे अधिक दिन का पारा चित्तौडगढ़ और बाड़मेर में दर्ज किया गया है। यहां पारा 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में रात का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।