scriptवैभव गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर..आज प्रियंका गांधी करेगी ये काम | Big news related to Vaibhav Gehlot | Patrika News
जयपुर

वैभव गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर..आज प्रियंका गांधी करेगी ये काम

वैभव गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है।

जयपुरApr 14, 2024 / 11:19 am

Manish Chaturvedi

photo_6113670137090522126_y.jpg

जयपुर। जालोर में लोकसभा चुनाव को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूरी ताकत झोंक दी है। वह अपने बेटे वैभव गहलोत को जीताने के लिए पूरा प्रयास कर रहें है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज जालोर आएगी। भीनमाल में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में पहुंचे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगी। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य सभा सांसद नीरज डांगी भी शामिल होंगे।

बता दें कि जालोर सिरोही लोकसभा सीट से अपने बेटे वैभव को जीताने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव हारने के बाद वैभव को इस सीट से लड़ाया गया है। वहीं इस बार वैभव गहलोत की जीत के लिए उनका परिवार इमोशनल कार्ड भी खेल रहा है।

पत्नी, बेटी और पूरा परिवार लगा चुनाव में..

वैभव गहलोत के साथ चुनाव में उनकी पत्नी हिमांशी गहलोत के अधिकतर प्रचार कार्यक्रमों में उनके साथ उनकी बेटी काश्विनी भी नज़र आ रही हैं। दोनों मां-बेटी सुबह से लेकर देर रात तक चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। हिमांशी घूम-घूमकर लोगों से मुलाक़ात कर रही है और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव के लिए वोट मांग रही है। हिमांशी हाथ जोड़कर वोट देने की अपील करती हुई दिख रही है।

गहलोत ने की अपील..

बता दें कि वैभव गहलोत के नॉमिनेशन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी कभी किसी चुनाव सभा में नहीं गई। पहली बार वह अपने बेटे के लिए जालोर में जनसभा में शामिल होने आई हैं। उन्होंने कहा कि अब हम दोनों वैभव गहलोत को आप लोगों के हवाले कर रहे हैं। अब यह आपके ऊपर है कि उसको कैसे कामयाब बनाते हो। गहलोत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि वैभव के लिए नहीं बल्कि संविधान बचाने के लिए वोट दें।

Hindi News/ Jaipur / वैभव गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर..आज प्रियंका गांधी करेगी ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो