राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण कथा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और हवामहल विधायक बालमुकुंदचार्य ने फिर घोषणा करते हुए कहा है कि कथा जारी रहेगी। कथावाचक प्रदीप मिश्रा, कलेक्टर जितेंद्र सोनी, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के बीच 1 घंटे तक वार्ता हुई। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम और पंडाल बढ़ाने का निर्णय हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं को धूप से बचाव के लिए चारों ओर टैंट लगवाए जाएंगे। भक्तों से कथा शुरू होने से 2-3 घंटे पहले पहुंचने की अपील की गई है।