
बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन की आय बढी
मुंबई. एएसी ब्लॉक और पैनल के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने सितंबर 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही के लिए 59.12 करोड़ रुपए की समेकित कुल आय दर्ज की है, जो वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही में 48.55 करोड़ की कुल आय की तुलना में 21.8% की वार्षिक वृद्धि है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर अब तक का सबसे अधिक एबिटा दर्ज किया है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2 प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर 10% अंतरिम डिविडेंड, यानि की प्रति शेयर रु. 0.20 डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी की चल रही विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखते हुए, अधिकांश प्रमोटर समूह और उसकी संस्थाओं ने अपने डिविडेंड अधिकारों को छोड़ना जारी रखा है और निदेशक मंडल को अपने निर्णय के बारे में सूचित किया है। 2015 में निगमित, बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड 8.25 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता के साथ एएसी ब्लॉक स्पेस में बड़ी और एकमात्र लिस्टेड कंपनी है।
Published on:
01 Nov 2023 12:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
