14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में हॉट सीटों पर तस्वीर साफ, इन 18 सीट पर भाजपा-कांग्रेस के ये उम्मीदवार होंगे आमने-सामने

BJP Candidate Second List: भाजपा ने दो और कांग्रेस की पहली सूची जारी कर दी। इसमें ऐसी सीट हैं, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_candidate_second_list.jpg

BJP Candidate Second List

जयपुर। भाजपा ने दो और कांग्रेस की पहली सूची जारी कर दी। इसमें ऐसी सीट हैं, जहां दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मंत्री टीकाराम जूली, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, भाजपा से सांसद नरेन्द्र कुमार, किरोड़ीलाल मीणा, विधायक कालीचरण सराफ, सुभाष महरिया के सामने भी कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम सामने आ गए हैं।

यहां मंजू के सामने मंजू
जायल सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने मंजू नाम से प्रत्याशी को उतारा है। भाजपा ने मंजू बाघमार और कांग्रेस से मंजू देवी है।

दस साल बाद फिर डोटासरा के सामने महरिया
लक्ष्मणगढ़ में दस साल बाद फिर से गोविंद सिंह डोटासरा और सुभाष महरिया आमने-सामने हैं। वर्ष 2013 में डोटासरा ने भाजपा उम्मीदवार सुभाष महरिया को 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। डोटासरा अभी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। सुभाष महरिया कांग्रेस में जाकर वापस भाजपा में आए हैं।

इन 18 सीटों पर आमने-सामने
सीट--------भाजपा-------कांग्रेस
नोहर- अभिषेक मटोरिया - अमित चाचान
सुजानगढ़- संतोष मेघवाल - मनोज मेघवाल
मंडावा- नरेन्द्र कुमार (सांसद) - रीटा चौधरी
लक्ष्मणगढ़- सुभाष महरिया (पूर्व केन्द्रीय मंत्री)- गोविन्द सिंह डोटासरा (प्रदेशाध्यक्ष)
मालवीय नगर- कालीचरण सराफ - अर्चना शर्मा
सांगानेर- भजनलाल शर्मा (प्रदेश महामंत्री) - पुष्पेन्द्र भारद्वाज
मुंडावर- मंजीत धर्मपाल चौधरी- ललित कुमार यादव
अलवर ग्रामीण- जयराम जाटव- टीकाराम जूली (मंत्री)
सवाईमाधोपुर- किरोड़ीलाल मीणा (राज्यसभा सांसद) - दानिश अबरार
जायल- मंजू बाघमार - मंजू देवी
परबतसर- मानसिंह किनसरिया - रामनिवास गावरिया
बायतू- बालाराम मूंढ - हरीश चौधरी (पंजाब प्रभारी)
डूंगरपुर- बंसीलाल कटारा- गणेश गोघरा
बागीदौरा- कृष्णा कटारा - महेन्द्रजीत सिंह मालवीय (मंत्री)
कुशलगढ़- भीमाभाई डामोर - रमीला खाडिया
प्रतापगढ़- हेमंत मीणा - रामलाल मीणा
नाथद्वारा- विश्वराज सिंह मेवाड - सी.पी. जोशी (विधानसभा अध्यक्ष)
मांडलगढ़- गोपाललाल शर्मा - विवेक धाकड़