
aicc
जयपुर। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने आज एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के 13 विधायक गुजरात चले गए।
महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से सरकार गिराने का षड़यंत्र हो रहा है। पहले सरकार गिराने की साजिश मध्यप्रदेश में किया गया। उसके बाद राजस्थान में सरकार गिराने का षड़यंत्र किया गया और अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र हो रहा है। इस तरह के कृत्य लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है।
संविधान और लोकतंत्र खतरे में
सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी का संविधान और लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है, यह केवल दिखावे के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं, लेकिन इनकी सोच बहुत ही खतरनाक है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में हिंदू मुसलमान के नाम पर धुर्वीकरण किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस सभी धर्मों और मजहब के लोगों को साथ लेकर चलती थी। इस तरह की हिंसा और तनाव का माहौल कभी नहीं रहा।
न्यायपालिका भी दबाव में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग किया जाता है और तो और अब न्यायपालिका भी तबाव में ही लोगों को न्यायपालिका से उम्मीद होती है। लेकिन अब जब न्यायपालिका ही दबाव में है तो फिर आदमी इंसाफ के लिए कहां जाएगा?
पूछताछ के नाम पर राहुल गांधी को किया जा रहा है परेशान
सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी पूछताछ के नाम पर राहुल गांधी को लगातार परेशान कर रही है। सोमवार देर रात उन्हें 1 बजे छोड़ा गया। जबकि राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को इसीलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि राहुल गांधी की एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश में मोदी का मुकाबला कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह देश को बचाने की लड़ाई में आगे आएं।
Updated on:
21 Jun 2022 01:24 pm
Published on:
21 Jun 2022 01:19 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
