
BJP
जयपुर। मदनलाल सैनी ( Madan Lal Saini ) के निधन के चलते रिक्त हुई अध्यक्ष ( Rajasthan BJP New Chief ) की सीट अभी भी खाली ही है। चर्चा है कि इस माह नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई सूचना नहीं आई है। नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। जिनमें सतीश पूनिया, सीपी जोशी, मदन दिलावर, वासुदेव देवनानी, कैलाश मेघवाल के नाम शामिल है।
इस सूची में अब राज्यसभा सांसद ( Rajya Sabha MP ) नारायण पंचारिया ( narayan lal panchariya ) का भी नाम जुड़ गया है। पंचारिया लंबे समय से दिल्ली में सक्रिय हैं और संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। पार्टी का प्रयास है कि इस बार जो अध्यक्ष बने, वो संघ पृष्ठभूमि से ही हो।
ये नाम है प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल
बीजेपी नेता नारायण पंचारिया के अलावा भी करीब एक दर्जन नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में विधायक सतीश पूनिया ( Satish Poonia ), उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ), पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी ( Arun Chaturvedi ), मदन दिलावर ( Madan Dilawar ) और राजस्थान सरकार में मंत्री रहे वासुदेव देवनानी ( Vasudev Devnani ) का नाम भी शामिल है।
राजस्थान को प्रदेशाध्यक्ष मिलने में लग सकता है वक़्त
पार्टी सूत्रों की मानें तो एक महीने का वक्त गुजरने के बाद भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है। संगठन एवं निकाय चुनाव ( Rajasthan Nikay Election ) तक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का फैसला टाला जा सकता है।
Published on:
12 Aug 2019 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
