
जयपुर। राजस्थान में भाजपा ( Rajasthan BJP ) प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ) के निधन को करीब डेढ़ महीने का वक़्त हो गया है। लेकिन अभी तक पार्टी के नए अध्यक्ष ( Rajasthan BJP New President ) की खबर नहीं है। राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि राज्य में भाजपा का कार्य बिना अध्यक्ष के भी सही चल रहा है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष की जरूरत नहीं है।
फिलहाल, भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष तो अभी तक नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने संगठन चुनाव ( BJP Organisation Elections ) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए नेताओं की जिम्मेदारी भी तय करना शुरू कर दिया है। सदस्यता अभियान खत्म होते ही संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
इनको मिल सकती है जिम्मेदारी
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ( rajendra gehlot ) को संगठन चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ( Kailash Meghwal ) को सह प्रभारी बनाया जा रहा है। इनकी घोषणा दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी। इनके पास प्रदेश में संगठन चुनाव कराने की जिम्मेदारी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
Article 370 व 35A हटने के बाद लोगों में उत्साह
भाजपा ने सदस्यता अभियान ( BJP Sadasyata Abhiyan ) से जुडे नेताओं को सदस्य बनाने के साथ-साथ हर बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए कहा है। अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ( Chandrashekhar ) और अभियान के संयोजक सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने सभी जिलों की समीक्षा की।
भाजपा अब तक 33 लाख से ज्यादा सदस्य बना चुकी है। पूनिया ने बताया कि अभियान तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 370 व 35ए आर्टिकल पर निर्णायक फैसले के बाद आमजन में भाजपा से जुडऩे के लिए भारी उत्साह है। लोकसभा, राज्यसभा एवं अनेकों राज्यों में विधानसभा सत्र चलने के कारण जनप्रतिनिधि अभियान में बढ़- चढ़ कर हिस्सा नहीं ले पाए। अब अभियान 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे अगस्त चलेगा। चन्द्रशेखर समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
Published on:
12 Aug 2019 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
