18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जाए-राहटकर

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढते उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरेगी। 5 जुलाई को जयपुर में मोर्चा की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 01, 2023

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जाए-राहटकर

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जाए-राहटकर

जयपुर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढते उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरेगी। 5 जुलाई को जयपुर में मोर्चा की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने बैठक में हिस्सा लिया।

राहटकर ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार चरम पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान एक नंबर पर हैं। वीरांगनाओं की धरती पर महिलाओं के खिलाफ इतनी दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने बीकानेर के खाजूवाला की घटना का जिक्र किया और कहा कि पुलिस को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जाए। इन सभी घटनाओं को लेकर प्रदेशभर की महिलाओं में रोष है।

राहटकर ने कहा कि पांच जुलाई का विरोध प्रदर्शन प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड फेंकने का काम करेगा। इस विरोध-प्रदर्शन में बडी संख्या में प्रदेश से महिलाएं भाग लेंगी। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, सांसद दीया कुमारी, जसकौर मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, विधायक अनिता भदेल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रही।