
सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं, एक व्यक्ति पार्टी नहीं चलाता-माथुर
जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर ने कहा है कि पार्टी में सभी फैसले सामूहिक नेतृत्व के जरिए होते हैं। पसंद-नापसंद होती होंगी, लेकिन फैसले सामूहिक नेतृत्व से होते हैं। सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं, एक व्यक्ति पार्टी नहीं चलाता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कमल के फूल के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष की तारीफ की और कहा कि सीपी जोशी ने पहले संबोधन में कार्यकर्ताओं को दिशा दी। आम मतदाता तक प्रधानमंत्री की योजनाओं को पहुंचाने की बात कही।
पूनियां को अध्यक्ष पद से हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है, जो कि सतत चलने वाला प्रोग्राम है। हमारे यहां पर अध्यक्ष बदलता है। अन्य का आना पुराना जाना, इसको कोई अलग दृष्टि से नहीं देखता। अब तक कितने अध्यक्ष आ गए कितने अध्यक्ष चले गए हैं। हमारी पार्टी संगठन और कार्यकर्ता बेस पार्टी है। युवा और नए चेहरे को मौका दिया गया है। प्रधानमंत्री खुद कह रहे हैं कि यह युवाओं का देश है। युवाओं के देश के नाते युवा को राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन से सब को आगे लेकर आगे बढ़ेंगे। आगे भी जो भी निर्णय होगा मैं पार्टी के साथ रहूंगा। पार्टी मेरी मां है है, जिन्होंने मुझे सिखाया कि पार्टी के साथ रहे।
संरचनात्मक परिवर्तन भी होंगे
माथुर ने संगठनात्मक बदलावों को लेकर कहा कि हर एक के मन में अपेक्षा जगी है कि संरचनात्मक परिवर्तन भी होंगे। मोर्चा में भी परिवर्तन होंगे, जो एक रूटीन प्रक्रिया है। राजनीतिक क्षेत्र का कार्यकर्ता अपेक्षा रखता है। दायित्व जिसके पास होता है तो पार्टी के कार्यकर्ता साथ में आते हैं।
चुनाव समितियों का होगा गठन
माथुर ने कहा कि पार्टी चुनावी मोड पर है। चुनाव समिति के साथ चुनाव प्रबंधन समिति भी बनेगी, जिसमें कई तरीके के विभाग होंगे। हो सकता है कि कोर टीम की भी रचना हो। हालांकि यह प्रश्न प्रभारी और सह प्रभारी से जुड़ा प्रश्न है। चुनाव प्रबंधन समिति जरूरी होती है।
खट्टर सीएम बनेंगे, किसने की थी कल्पना
भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड सभी चीजें तय करता है। फडणवीस या मनोहर लाल खट्टर सीएम बन जाएंगे, किसने कल्पना की थी। गुजरात में पहली बार के विधायक भी सीएम बनेगा, कोई सोच सकता था। कार्यकर्ता इच्छा जरूर रख सकता है, लेकिन फैसला सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है
Published on:
28 Mar 2023 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
