बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब लगभग दो दशक पहले अपने सफर की शुरुआत करने वाले मैरिको लिमिटेड के निहार नैचुरल्स शांति आंवला का नया चेहरा होंगी। उनके साथ मिलकर मैरिको ने अपना नया कैम्पेन ‘बाल बढ़ेंगे, बच्चे पढ़ेंगे’ लॉन्च किया है। मैरिको लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सोमाश्री बोस अवस्थी के मुताबिक पिछले 13 साल तक एक्ट्रेस विद्या बालन उनकी ब्रांड एम्बेसडर रहीं और इस दौरान कम्पनी ने नई ऊंचाईयों को छुआ और अब युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए आलिया को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैरिको और निहार नैचुरल्स परिवार आलिया का स्वागत करते हुए खुश है। निहार शांति आंवला न केवल कार्यात्मक लाभ प्रदान करता है, बल्कि महिलाओं को उस कार्य में योगदान करने में सक्षम भी बनाता है जो व्यक्तिगत रूप से उनके साथ मेल खाता है। आलिया के साथ कम्पनी ने बाल बढ़ेंगे, बच्चे पढ़ेंगे का नारा देकर एक नया टेलीविजन विज्ञापन लॉन्च किया है। यह कैम्पेन खूबसूरत बालों और बालिकाओं की शिक्षा के लिए ब्राण्ड की दोहरी प्रतिबद्धता का संदेश बड़ी सहजता से देता है। विज्ञापन में आलिया भट्ट को एक स्कूल में को.क्युरिक्युलर मेंटर के रूप में दिखाया गया है और वह वार्षिक दिवस के लिए बच्चों से जुडकऱ उनकी मदद कर रही हैं। विद्यार्थी उन्हें दीदी कहते हैं और उनके लंबे,घने, काले बालों से सम्मोहित होकर शिक्षा के संदर्भ में उनके सुंदर बालों की प्रशंसा करने के लिए छोटी कविता सुनाते हैं। विज्ञापन बाल बढ़ेंगे, बच्चे पढ़ेंगे का संदेश देते हुए समाप्त होता है। अवस्थी ने बताया कि एक नेक काम का समर्थन करते हुए यह ब्राण्ड अपने मुनाफे का 5 फीसदी बालिकाओं की शिक्षा के लिए देता रहा है और दे रहा है।
शिक्षा में भागीदारी निभाने का प्रयासअवस्थी के मुताबिक निहार शांति आंवला ने 2012 में निहार शांति पाठशाला फनवाला के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। देश में अब तक 4.17 लाख विद्यार्थियों और 2.89 लाख शिक्षकों तक यह पहुंच चुकी है। सुविधाहीन क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पढऩे और बोलने की योग्यता का स्तर सुधारने के लिए शुरू किए गए इस इनिशिएटिव में मैरिको लिमिटेड का लक्ष्य है 2025 तक 10 लाख बच्चों को भाषा में साक्षर और निपुण बनाना है। राजस्थान में इसकी शुरुआत 2019 में की गई थी और यह राज्य 100 से ज्यादा सरकारी स्कूलों और 90 गांवों में 13,170 स्?टूडेंट्स और 160 अध्यापकों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर चुकी है।
मैरिको लिमिटेड के विषय मेंमैरिको ग्लोबल ब्यूटी और वेलनेस के क्षेत्र में भारत की प्रमुख कंज्यूमर प्रॉडक्ट कंपनियों में से एक है। 2022-23 के दौरान मैरिको ने भारत तथा एशिया व अफ्रीका के चुनिंदा बाजारों में 1.2 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड टर्नओवर दर्ज किया।