24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लैंडस्केप एरिया को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

शुक्रवार (16 फरवरी) दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना प्रशासन को एक मेल के जरिए मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। फौरन सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
bomb-at-jaipur-airport

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिले पांच जिंदा कारतूस, दुबई से जयपुर आया था शख्स, चैकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने दबोचा

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लैंडस्केप एरिया को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल आइडी पर शुक्रवार सुबह मेल देखने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम और एयरपोर्ट थाने को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की मदद से चप्पा-चप्पा छान मारा। तलाशी में जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली। मेल कहां से आया इसके लिए साइबर टीम मेल भेजने के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को डॉन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार रात 12 बजे मेल मिला था, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे सुबह देखा। सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव, एडिशनल डीसीपी सुमन चौधरी और एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, एटीएस की क्यूआरटी टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

दो घंटे तक सर्च अभियान
सीआइएसएफ ने जयपुर एयरपोर्ट परिसर के अंदर और पुलिस ने बाहर तलाशी ली। करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान में पुलिस ने गमलों तक की तलाशी ली। जब कुछ नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली जाना था, जिसकी वजह से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर रहीं।

डेढ़ माह पहले भी मिली थी धमकी
जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दी गई थी। तब भी एयरपोर्ट पर गहनता से जांच की गई थी। उस समय भी कुछ नहीं मिला था। दूसरी बार मेल आने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां यह पता नहीं कर पाई कि मेल कहां से आया था और भेजने वाला कौन था।