
रेल की बढ़ेगी 'रफ्तार', हवाई यातायात को लगेंगे 'पंख'
जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रेलवे और हवाई यातायात के लिए कई सौगातें दी हैं। रेलवे के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 2.40 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे में निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही है। वहीं, हवाई यातायात की बात करें तो 50 नए एयरपोर्ट की घोषणा भी बजट में हुई है। हेलीपोर्ट्स और एयरोड्रम भी बनाने की घोषणा से हवाई यातायात को पंख लगेंगे। वहीं, ट्रांसपोर्ट इंफ्रा के लिए 75 हजार करोड़ रूपए देने की घोेषणा बजट में की गई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि रेलवे के लिए यह बजट आवंटन 2013 की तुलना में नौ गुना अधिक है। इससे पहले साल 2022-23 के लिए 1.4 लाख करोड़ आवंटित किए गए थे। इस बजट में रेलवे सेक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि आवंटित की गई है। सरकार ने 2023-24 में पूंजीगत व्यय परिव्यय को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद का 3.3 प्रतिशत होगा, जो 2019-20 में किए गए परिव्यय का लगभग तीन गुना है।
Published on:
1 Feb 2023, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.