
Police
किशनगढ़ के केकड़ी इलाके में सोशल मीडिया पर आमजन में खौफ पैदा करने के मकसद से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ नवयुवक पुलिस वाहन के आगे गाड़ी लगाकर वाहन को रोकने के एडिटेड वीडियो तथा माइनिंग एरिया में आमजन में खौफ पैदा करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।
इस तरह के मामलों पर नजर रखने के लिए इन दिनों पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ही जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने सोशल मीडिया पर बने अकाउंट्स की जानकारी एकत्र की तथा आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में फारकिया थाना केकड़ी सदर निवासी मुरली वैष्णव, छापरी थाना सरवाड़ निवासी खुशीराम जाट एवं देवली जिला टोंक हाल छगनपुरा केकड़ी निवासी विक्रान्त दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
09 Feb 2023 08:56 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
