गर्भावस्था में लाभकारी : फूलगोभी में फोलेट की मात्रा अच्छी होती है। इसके अलावा यह विटामिन ए और बी से भी भरपूर होती है। यह गर्भस्थ शिशु के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। फूलगोभी विटामिन सी का भी बहुत अच्छा सोर्स होती है, जो गर्भावस्था में बेहद जरूरी होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को नियमित एक कप फूलगोभी का सेवन करना चाहिए।कैंसररोधी गुण : फूलगोभी के सेवन से फेफड़ों का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ब्लैडर कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है। फूलगोभी की तरह पत्तागोभी और ब्रोकली में भी कैंसररोधी गुण होते हैं। साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है।कैल्शियम का अच्छा सोर्स : फूलगोभी में कैल्शियम भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। कैल्शियम हमारे दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे नर्वस सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके अलावा यह शरीर के दूसरे प्रोसेस को भी सही तरह से काम करने में मदद करता है। फूलगोभी खाने से गठिया और पुराने दर्द से आराम मिलता है।मोटापा होगा कम : फूलगोभी में पाए जाने वाले तत्व वजन घटाने में भी असरदार होते हैं। इसके अलावा गोभी में पाया जाने वाला फोलेट शरीर में से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में कारगर होते हैं। एक कप गोभी में सिर्फ ३० कैलोरी ही पाई जाती है। इसमें स्टार्च की मात्रा भी कम होती है। इतना ही नहीं, गोभी में पाया जाने वाला टारट्रोनिक एसिड शरीर में चर्बी, शर्करा एवं अन्य पदार्थों को इकट्ठा होने से रोकता है। [typography_font:14pt;” >पेट रहेगा स्वस्थ : फूलगोभी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने का काम करती है। इसके अलावा फूलगोभी में पाए जाने वाले तत्व लिवर के एंजाइम्स को सक्रिय करने में सहायक होते हैं। यह लिवर में से टॉक्सिंस पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। साथ ही कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। यह पेट का अल्सर भी ठीक करती है।