
Cbse Board -न्यूमेरिकल पार्ट की करें तैयारी
तारीख रखें याद
इंडियन इकोनॉमी में तारीख महत्त्वपूर्ण होती हैं, इसलिए उन्हें याद करें। केस स्टडी पर ज्यादा ध्यान दें। दोनों इकोनॉमिक्स मैक्रो और माइक्रो में कई तरह के डायग्राम होते हैं, इसलिए डायग्राम बनाने का अभ्यास ज्यादा करें। अगर आप पेपर में अच्छे डायग्राम बनाते हं,ै तो नंबर अच्छे मिलते है। सभी में इंटरनल च्वॉइस रहती है। एनसीईआरटी की किताबों से अपनी तैयारी करें। ज्यादा रेफरेंस बुक पढऩे से बचना चाहिए।
तार्किक स्किल करें बेहतर
अर्थशास्त्र में आप तभी अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं, जब आपकी विश्लेषणात्मक और तार्किक स्किल अच्छी हो। टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करें और नियमित रूप से पढ़ाई करें।
टॉपिक्स को लिख कर करें याद
न्यूमेरिकल पार्ट की अच्छी तैयारी रखें। न्यूमेरिकल के फॉर्मूले को लिखकर अपने स्टडी टेबल के पास रखें। जिससे आते-जाते नजर पड़ती रहे, इससे फॉर्मूला याद होते रहते हैं। टॉपिक को लिखकर याद करें, जब भी मौका मिले उन्हें दोहराएं और एनसीईआरटी की पुस्तकें जरूर पढ़ें। इकोनॉमिक्स में कॉन्सेप्ट्स और टर्म में बहुत अंतर होता है, इसलिए इसके अंतर को समझें। सैम्पल पेपर्स सॉल्व करें, इससे परीक्षा का पैटर्न पता चलता है और पेपर करने में आसानी रहती है। परीक्षा के दौरान सभी प्रश्नों को अच्छे से पढऩा चाहिए और जो एक बार में समझ नहीं आ रहा उसे दो या तीन बार पढ़ें।
जवाब सरल और स्पष्ट भाषा में लिखें
इकोनॉमिक्स के पेपर में आंसर लिखते समय की पॉइंट्स को मार्क अवश्य करें। इस विषय का पेपर ज्यादा बड़ा नहीं होता, इसलिए आंसर टू द पॉइंट्स लिखें। ज्यादा पेज भरने के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। परीक्षा में सवालों का जवाब देते समय फालतू की जानकारियां लिखने से बचें। जवाब सरल और स्पष्ट भाषा में लिखें। प्रश्न में पूछे गए सभी बिंदु शामिल होने चाहिए।
Published on:
25 Feb 2024 01:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
