
Operation Sindoor: जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने 'सीज़फायरसमझौते' को लेकर अमेरिकी दबाव की आशंका जताते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। डोटासरा का कहना है कि देश की जनता सेना के साथ है, लेकिन सरकार को पारदर्शिता दिखानी होगी।
डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब देश की जनता और समूचा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है, तो आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में अमेरिका के दबाव में सीज़फायर क्यों किया गया?
उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए #OperationSindoor की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेना ने आतंकियों पर जबर्दस्त प्रहार किया है, लेकिन सैन्य ऑपरेशन के बीच अमेरिका की ओर से सीज़फायर और कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश समझ से परे है।
| क्रम संख्या | प्रश्न |
|---|---|
| 1 | क्यों आपने राष्ट्रपति ट्रंप के दावे पर एक भी शब्द नहीं बोला? |
| 2 | क्यों आपने कश्मीर पर ट्रंप की मध्यस्थता को नहीं नकारा? |
| 3 | क्या अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में सीज़फायर का निर्णय हुआ? |
| 4 | क्या ट्रंप की व्यापार की धमकी के आगे सीज़फायर हुआ? |
| 5 | क्यों अमेरिका की भूमिका पर स्पष्टीकरण नहीं दिया जा रहा? |
| 6 | क्या पाकिस्तान ने परमाणु बम की गीदड़भभकी दी थी? |
| 7 | क्यों सरकार ने ट्रंप के बयानों का अब तक खंडन नहीं किया? |
| 8 | आतंकी मुल्क पाकिस्तान से भारत की तुलना पर क्यों विरोध दर्ज नहीं किया गया? |
| 9 | वैश्विक घेराबंदी में विदेश नीति पूरी तरह विफल क्यों रही? |
| 10 | भारत-पाक स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक कब बुलाई जाएगी? |
| 11 | प्रधानमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाकर संपूर्ण स्थिति देश के सामने क्यों नहीं रखते? |
डोटासरा ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालना ठीक है, लेकिन इससे जनता के मन में उठ रहे सवाल नहीं दबेंगे। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस और पूरा देश सेना और राष्ट्र के साथ है, लेकिन सरकार को राष्ट्र की जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
Published on:
14 May 2025 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
