मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित भी थे। जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में 3 दिसंबर को मतगणना होगी।