जयपुर

Health Alert : रोज 50 सीढिय़ां चढऩे से 20 फीसदी कम हो जाता है हृदय रोग का खतरा

शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के यूके बायोबैंक से 4 लाख 50 हजार वयस्कों के डाटा का अध्ययन किया। इसमें प्रतिभागियों की फैमिली हिस्ट्री, मौजूदा और आनुवांशिक जोखिम के साथ ही उनकी जीवन शैली, सीढ़ी चढऩे की आदतों का अध्ययन किया। इसमें पाया कि प्रतिदिन सीढिय़ां चढऩे से उन लोगों में हृदय रोग का खतरा कम हो गया, जो कम संवेदनशील थे।

less than 1 minute read
Sep 30, 2023
Health Alert : रोज 50 सीढिय़ां चढऩे से 20 फीसदी कम हो जाता है हृदय रोग का खतरा

वाशिंगटन. नए अध्ययन में सामने आया है कि प्रतिदिन कम से कम 50 सीढिय़ां चढऩे से हृदय रोग का खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है। अमरीका में लुइसियाना के तुलाने विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर लू क्यूई ने कहा, सामान्य से तेज सीढिय़ां चढऩा कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस और लिपिड प्रोफाइल में सुधार का कुशल तरीका है, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा व्यायाम नहीं करते। शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के यूके बायोबैंक से 4 लाख 50 हजार वयस्कों के डाटा का अध्ययन किया। इसमें प्रतिभागियों की फैमिली हिस्ट्री, मौजूदा और आनुवांशिक जोखिम के साथ ही उनकी जीवन शैली, सीढ़ी चढऩे की आदतों का अध्ययन किया। इसमें पाया कि प्रतिदिन सीढिय़ां चढऩे से उन लोगों में हृदय रोग का खतरा कम हो गया, जो कम संवेदनशील थे। हालांकि ज्यादा संवदेनशील लोगों में भी सीढिय़ां चढऩे से जोखिम कम किया जा सकता है। इसके लिए चिकित्सीय परामर्श जरूर कर लेना चाहिए। ये शोध एथेरोस्क्लेरोसिस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

युवा महिलाओं में हृदय रोग का खतरा ज्यादा
-भारत में लगभग 25 फीसदी मौत हृदय रोग से होती हैं और इनमें महिलाएं ज्यादा हैं।
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी के अनुसार, देश में महिलाओं की कुल मृत्यु में 18 फीसदी के पीछे बड़ा कारण हृदय रोग है, जो स्तर कैंसर और अन्य कैंसर से होने वाली मौतों से भी अधिक है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोध में सामने आया है कि कम उम्र की महिलाओं में दिल के दौरे का जोखिम ज्यादा अधिक है। इसके पीछे समय से पहले मैनोपॉज, एंडोमेट्रियोसिस और गर्भावस्था के दौरान हाइ ब्लड प्रेशर प्रमुख कारण हैं।

Published on:
30 Sept 2023 11:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर