6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: अब पुलिस बैंड में भी नजर आएंगी महिलाएं, नवरात्रि के पहले दिन सीएम गहलोत ने की घोषणा

53वें बैच के प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया परेड का निरीक्षण, गहलोत ने दी पुलिस को सौगात, अब महिला पुलिस बैंड भी होगा बेड़े में शामिल

Google source verification

जयपुर। नवरात्रि के पहले दिन सीएम गहलोत ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा। सीएम गहलोत ने महिलाओं का पुलिस बैंड बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने यह घोषणा राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार को आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 53 का दीक्षांत परेड समारोह में की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की पुलिस एकेडमी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की वाली एकेडमी और ट्रेनर को भी अवार्ड देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया। कृष्णराज के नेतृत्व में परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की एवं शस्त्र शपथ ली गयी। पाईप बैंड द्वारा बैंड डिसप्ले किया गया। श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर पुरस्कृत भी किया।