8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री को CM भजनलाल ने दी बधाई, कल शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल; जानें कौन है रेखा गुप्ता?

Delhi News CM Rekha Gupta: देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी की है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

2 min read
Google source verification
Delhi News CM Rekha Gupta and CM Bhajanlal

Delhi News CM Rekha Gupta: देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी की है। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से परामर्श के बाद सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की।

इसके बाद रेखा गुप्ता को देशभर के नेता बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, बीजेपी नेता सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

रेखा गुप्ता को CM भजनलाल ने दी बधाई

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि, "वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में 'विकसित दिल्ली' की संकल्पना साकार होगी तथा राजधानी का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।"

मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, "रेखा गुप्ता जी को दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने की हृदय से बधाई और शुभकामनाएं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में आप दोनों देश की राजधानी को डबल इंजन की शक्ति से द्रुत विकास प्रदान करेंगे, इसकी उम्मीद दोगुनी है और उम्मीद पूरी होने का विश्वास चार गुना है। मां यमुना आशीष प्रदान करें।"

यह भी पढ़ें : Rajasthan Budget: टीकाराम जूली ने ‘असेट मॉनेटाइजेशन’ का उठाया मुद्दा, भजनलाल सरकार पर सरकारी संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

बता दें, रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय और उनके आवास पर जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

रेखा गुप्ता गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को चुना गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस आयोजन में 25 से 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

सीएम का राजनीतिक और जीत का सफर

बताते चलें कि 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री होंगी। वह लंबे समय से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा की महासचिव के रूप में उन्होंने संगठन में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

यह भी पढ़ें : Delhi New CM: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की सीएम, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम, कल शपथ ग्रहण