दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुला। दिल्ली चुनाव 2020 और 2015 में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।