दिल्ली में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का तैयारियां जोरों पर है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह, बीजेपी के बड़े नेता और बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शिकरत करेंगे। पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह का नाम ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ रखा है।