Hindi News / National News / हिट एंड रन का बढ़ता संकट: 10 साल में मौतें 64% बढ़ीं, 2024 में 34 हजार लोगों की गई जान
हिट एंड रन का बढ़ता संकट: 10 साल में मौतें 64% बढ़ीं, 2024 में 34 हजार लोगों की गई जान
भारत में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 2015 से 2024 के बीच ऐसे हादसों में मौतों की संख्या 64.3% बढ़कर 34,030 हो गई। जानिए सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़े और भारत की स्थिति अमेरिका व चीन के मुकाबले कैसी है।
India Hit and Run Accident Statistics: सड़क हादसे के बाद वाहन चालक के मौके से भाग जाने (हिट एंड रन) के मामले देश के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। ऐसे में घायल को समय पर मदद और इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उसकी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2015 में हिट एंड रन हादसों में 20,709 लोगों की मौत हुई थी।
2024 में यह संख्या बढ़कर 34,030 हो गई, यानी 10 साल में 64.3% की बढ़ोतरी। इसी अवधि में ऐसे हादसे 57,083 से बढ़कर 68,584 हो गए। 2020 में इनमें कमी आई थी, लेकिन इसके बाद मामले फिर बढ़ने लगे और 2023 में 68,783 हादसे दर्ज हुए।
हिट एंड रन में 2024 में सबसे ज्यादा मौतें
साल
हादसे (हजार में)
मौतें (हजार में)
2015
57
21
2016
54
21
2017
63
24
2018
68
27
2019
67
28
2020
52
22
2021
57
25
2022
66
29
2023
69
30
2024
69
34
नोट: आंकड़े लगभग हैं और हजार में दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा हादसे पीछे से टक्कर के
हादसों का प्रकार
प्रतिशत
पीछे से टक्कर
23.4%
आमने-सामने की टक्कर
17.3%
साइड से टक्कर
15.8%
हिट एंड रन
14.1%
सड़क से उतर जाना
3.9%
अन्य
25.5%
नोट: 2024 में देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे (23.4%) पीछे से टक्कर मारने के कारण हुए।
भारत में मौतें बढ़ीं, अब अमेरिका से भी ज्यादा
साल
अमेरिका
भारत
चीन
2020
122
98.7
115
2021
136
108
119
2022
133
118
124
2023
128
120
116
2024
121
122
उपलब्ध नहीं
नोट: प्रति 10 लाख आबादी पर सड़क हादसों में मौतें। चीन के 2024 के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।