2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : सांगानेर में सीएम भजनलाल बोले, संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन देने को प्रतिबद्ध है राजस्थान सरकार

Rajasthan News : सांगानेर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय प्रतापनगर में कक्षा-कक्षों का लोकार्पण व मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सांगानेर रेलवे स्टेशन व जयपुर मेट्रो के बारे में बनाई जा रही योजना का खुलासा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Aug 2024, 7:07 PM IST

Rajasthan News : सांगानेर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय प्रतापनगर में कक्षा-कक्षों का लोकार्पण व मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सांगानेर रेलवे स्टेशन व जयपुर मेट्रो के बारे में बनाई जा रही योजना का खुलासा किया।

CM Bhajan Lal in Sanganer

Rajasthan News :राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमारी सरकार जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। सीएम भजनलाल गुरुवार को सांगानेर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, प्रतापनगर में कक्षा-कक्षों के लोकार्पण एवं मुख्यमंत्री सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परिवर्तित राज्य बजट 2024-25 में प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया गया है तथा हर क्षेत्र और हर वर्ग को सौगातें दी हैं।

सांगानेर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

सीएम भजनलाल ने कहा कि सांगानेर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के लिए 192 करोड़ रूपए की लागत से पुनर्विकास की योजना बनाई गई है। इसके अन्तर्गत कई यात्री सुविधाएं एवं सेवाएं विकसित की जा रही हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर मुंबई तक लम्बे रूट की गाड़ियों की कनेक्टिविटी में भी वृद्धि होगी और यात्री लम्बी दूरी की यात्रा सुगमता से कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan Politics : राज्यसभा उपचुनाव में राजस्थान से बड़ा अपडेट, एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद्द

3,100 करोड़ रुपए के हो रहे विकास कार्य

सीएम भजनलाल ने कहा कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में जिन कॉलोनियों का नियमन हो गया है, वहां अब सड़क, बिजली, पानी आदि विकास के काम तेजी से किए जा रहे हैं। इससे आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 3 हजार 100 करोड़ रुपए के काम सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लिए करवाए जा रहे हैं। इससे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास हो सकेगा।

जयपुर मेट्रो से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार मेट्रो का विस्तार करते हुए इसे सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक संचालित करने पर कार्य कर रही है। इससे प्रतापनगर, सीकर रोड, विद्याधर नगर, सीतापुरा जैसे क्षेत्र मेट्रो सेवा से जुड़ेंगे और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

अंत्योदय से ही बनेगा आपणो अग्रणी राजस्थान

सीएम भजनलाल ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभांवित कर रही हैं। समाज के प्रति नागरिकों के कर्तव्य भी होते हैं। इसलिए नागरिक जरूरतमंद और वंचित तबके तक इन सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें -

Good News : सीएम भजनलाल की नई योजना, घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 10 हजार रुपए