20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक और नेताओं को बांट दिए बोर्ड,आयोग और अकादमी.., मंत्री बनने की थी इच्छा मिली राजनीतिक नियुक्ति

3 साल से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे प्रदेश के नेताओं का बुधवार को इंतजार समाप्त हो गया। नियुक्तियां मिलने के साथ अब संसदीय सचिव की नियुक्ति की बारी है। बताया जा रहा है जल्द 15 विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संसदीय सचिव बनाएंगे। 44 बोर्ड आयोगों में नियुक्तियां दी गई हैं।

3 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक और नेताओं को बांट दिए बोर्ड,आयोग और अकादमी.., मंत्री बनने की थी इच्छा मिली राजनीतिक नियुक्ति

pcc office jaipur

जयपुर।
प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार कर कांग्रेसियों को बुधवार को राज्य सरकार ने तोहफा दे दिया। यह नियुक्तियां राज्य सरकार का करीब सवा तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई हैं। प्रदेश में 44 बोर्ड व आयोगों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर 11 विधायकों सहित 57 नेताओं को नियुक्ति मिली है। यह नियुक्तियां कांग्रेस समर्थक विधायकों का चिंतन शिविर खत्म होने के बाद मिलनी थी। अब विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ ही नियुक्तियां मिलने से कार्यकर्ताओं का नियुक्तियों में देरी से पनपा आक्रोश भी खत्म होगा। वहीं बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के साथ ही निर्दलीय विधायकों को भी मौका दिया है।

निर्दलीय व बसपा से 3-3 विधायकों को मिली नियुक्ति...
नियुक्तियों में शामिल 11 विधायकों में 3 निर्दलीय, 3 बसपा से आए विधायक और 5 कांग्रेस के शामिल हैं। नियुक्तियों में शामिल 57 में से मात्र 6 महिलाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों खेमों के लोग शामिल हैं, लेकिन गहलोत खेमे के नेताओं का संख्या ज्यादा है।


इन विधायकों को मिली राजनीतिक नियुक्ति...

महादेव सिंह खण्डेला - अध्यक्ष, किसान आयोग
दीपचंद खैरिया - उपाध्यक्ष, किसान आयोग
रफीक खान - अध्यक्ष, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग
खिलाड़ी लाल बैरवा - अध्यक्ष, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग
मेवाराम जैन - अध्यक्ष, राजस्थान गौ सेवा आयोग
हाकम अली - अध्यक्ष, राजस्थान वक्फ विकास परिषद
लाखन मीणा - अध्यक्ष, डांग क्षेत्रीय विकास मंडल
जोगेन्द्र अवाना - अध्यक्ष, देवनारायण बोर्ड
कृष्णा पूनिया - अध्यक्ष, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद
लक्ष्मण मीणा - अध्यक्ष राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग
रमीला खड़िया - उपाध्यक्ष राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग

चन्द्रभान - उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम

ये बनाए अध्यक्ष...
रामेश्वर डूडी - राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रटीज डवलपमेंट बोर्ड
बृजकिशोर शर्मा - राजस्थान खादी एवं ग्रामद्योग बोर्ड
जुबेर खान - मेवात विकास बोर्ड
धीरज गुर्जर - राजस्थान सीड्स कार्पोरेशन लिमिटेड
धर्मेंन्द्र राठौड़ - राजस्थान पर्यटन विकास निगम
पुखराज पाराशर - जन अभाव अभियोग निराकरण समिति
रेहाना रियाज चिश्ति - राज्य महिला आयोग
गोपाल सिंह ईड़वा - वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड
मानवेन्द्र सिंह जसौल - राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
लक्ष्मण सिंह रावत - मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल
के.सी. विश्नोई - राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड
सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत - राजस्थान धरोवर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण
राजीव अरोड़ा - राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम
महेन्द्र गहलोत - केशकला बोर्ड
मुमताज मसीह - सेन्टर फॉर डवलपमेंट वॉलियंटरी सेक्टर
पवन गोदारा - अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कार्पोरेशन
जस्टिस भंवरू खान - राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
राजेन्द्र सोलंकी - राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड
संदीप चौधरी - बंजर भूमि एवं चरागाह विकास बोर्ड
सीताराम लांबा - राजस्थान युवा बोर्ड
उर्मिला योगी - राज्य विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड
लक्ष्मण कणवासरा - भूदान यज्ञ बोर्ड
मदन गोपाल मेघवाल - भीमराव अंबेडकर फाउण्डेशन, अंबेडकर पीठ
भैंरूलाल गुर्जर - श्रीसांवलिया ट्रस्ट मंदिर
शंकर यादव - अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कार्पोरेशन
अनिल शर्मा - राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल
रामसिंह राव - वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी
महेश शर्मा - विप्र बोर्ड


ये बनाए उपाध्यक्ष...
पंकज मेहता - उपाध्यक्ष, राजस्थान खादी एवं ग्रामद्योग बोर्ड
सचिन सरवेट - उपाध्यक्ष, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग
सुमेर सिंह राजपुरोहित - उपाध्यक्ष राजस्थान गौ सेवा आयोग
डूंगरराम गैदर - उपाध्यक्ष, शिल्प एवं माटिकला बोर्ड
सतवीर चौधरी - उपाध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद
राजेश टंडन - उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड
रामकिशोर बाजिया - उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
सांवरमल महरिया - उपाध्यक्ष राजस्थान धरोहर एवं संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण
चुन्नीलाल राजपुरोहित - राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड
सुशील पारीक - राजस्थान युवा बोर्ड
किशनलाल जैदिया - उपाध्यक्ष, राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग
चतराराम देशबंधु - राज्य विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड
जगदीश श्रीमाली - श्रम सलाहकार समिति
रमेश बोराणा - राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण
मंजू शर्मा - विप्र कल्याण बोर्ड
मानसिंह गुर्जर - सेन्टर फॉर डवलपमेंट वॉलियंटरी सेक्टर
कीर्ति सिंह भील - मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड

उमाशंकर शर्मा - आयुक्त, राजस्थान विशेषजन योग्यजन आयोग