जयपुर

Rajasthan Election 2023: खाचरियावास का दावा,राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस की गारंटी यात्रा पर भाजपा ने सवाल उठाया तो बुधवार को कैबिनेट मंत्री और सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर हमला बोल दिया।

less than 1 minute read
Nov 09, 2023

Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। मंगलवार को कांग्रेस की गारंटी यात्रा पर भाजपा ने सवाल उठाया तो बुधवार को कैबिनेट मंत्री और सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर हमला बोल दिया। खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी को मिल रहे समर्थन से भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं। पूरे राजस्थान की जनता में चर्चा है कि कांग्रेस ने जो कहा वो करके दिखा दिया। खाचरियावास ने मीडिया से कहा कि चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, 100 यूनिट बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राइट टू हेल्थ जैसे कामों का लाभ जनता को मिला है और अब कांग्रेस ने जनता को सात और गारंटी दी है।

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा फेक वीडियो को कांट-छांट करके जनता को भ्रमित करना चाह रही है लेकिन उनका यह झूठ, फरेब और धोखा जनता अच्छी तरह से जान गई है और भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। इन चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Also Read
View All

अगली खबर