14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सूची जारी, 5 निर्दलीय सहित 35 विधायक-मंत्रियों को टिकट, छत्तीसगढ़ में 4 विधायकों का टिकट कटा

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को राजस्थान में 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और छत्तीसगढ़ में 7 प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में मौजूदा 4 विधायकों के टिकट काटे गए है।

2 min read
Google source verification
congress rajasthan and Chhattisgarh candidates list released

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को राजस्थान में 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और छत्तीसगढ़ में 7 प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में मौजूदा 4 विधायकों के टिकट काटे गए है। राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में 15 मंत्री, एक उप मुख्य सचेतक और 14 कांग्रेस विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। 2 टिकट विधायक परिवारों में ही बदले गए हैं। वहीं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित 2 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

सत्ता संघर्ष में कांग्रेस सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिए हैं। इस तरह अब तक कांग्रेस ने 76 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। अभी तक किसी भी विधायक का नाम नहीं काटा गया। हालांकि रामगढ़ विधायक साफिया की जगह उनके पति जुबेर खान और नौखा सीट पर रामेश्वर डूडी की बीमारी के चलते उनकी पत्नी सुशीला डूडी को टिकट दिया गया है। दो हारी हुई सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं, इनमें सोजत सीट पर पूर्व मुख्य सचिव निरर्जन आर्य और सूरतगढ़ में डूंगरराम गेदर को उम्मीदवार बनाया है।

इन 15 मंत्रियों पर फिर से जताया भरोसा
कांग्रेस ने दूसरी सूची में 15 मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। एक दिन पहले आई पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 6 मंत्रियों को टिकट दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम भी पहली सूची में आ चुका है। इस तरह अब 9 मंत्री एेसे बचे हैं, जिन्हें टिकट का इंतजार है। दूसरी सूची में गोविंदराम मेघवाल, बीडी कल्ला, विजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र सिंह यादव, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, विश्वेंद्र सिंह, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, सुखराम बिश्नोई, अर्जुन सिंह बामनिया, उदयलाल आंजना, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया के नाम शामिल हैं।

सरकार बचाने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को मौका
सत्ता संघर्ष में कांग्रेस सरकार को बचाने वाले 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिए गए हैं। इनमें बाबूलाल नागर, खुशवीर सिंह जोजावर, संयम लोढ़ा, लक्ष्मण मीणा, ओम प्रकाश हुड़ला शामिल है। निर्दलीय रमीला खड़िया को पहली सूची में ही टिकट दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में हॉट सीटों पर तस्वीर साफ, इन 18 सीट पर भाजपा-कांग्रेस के ये उम्मीदवार होंगे आमने-सामने


दो बार हारे, फिर टिकट
चार उम्मीदवार ऐसे भी उतारे गए हैं, जो पहले दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इनमें नसीम अख्तर इंसाफ, पुष्कर लाल डांगी, रघुवीर सिंह मीणा, नानालाल निमामा शामिल हैं।

यहां हारी सीटों पर बदले चेहरे
कांग्रेस ने गत चुनाव हारी हुई दो सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। इनमें सोजत से पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य और सूरतगढ़ सीट से डूंगर राम गेदर को टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ की आखिरी सूची में कट गए 4 विधायकों के टिकट
वहीं, छत्तीसगढ़ में अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने नाम घोषित कर दिए गए हैं। आखिरी लिस्ट में 4 विधायकों का टिकट कट गया है। कसडोल, सरायपाली, महासमुंद, सिहावा सीट पर कांग्रेस ने विधायकों का टिकट काटकर नए प्रत्याशी उतारे हैं।