30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवंबर-दिसंबर में ही भारत आ गया था कोरोना, वायरस के प्रकार से पहचान

कोविड-19: देश के शीर्ष वैज्ञानिकों का अनुमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anoop Singh

•

Updated: 4 Jun 2020, 11:11 PM IST

नवंबर-दिसंबर में ही भारत आ गया था कोरोना, वायरस के प्रकार से पहचान

नवंबर-दिसंबर में ही भारत आ गया था कोरोना, वायरस के प्रकार से पहचान

नई दिल्ली. क्या कोरोना वायरस ने 2019 में ही दस्तक दे दी थी? देश के कई वैज्ञानिकों को लगता है कि नवंबर-दिसंबर में ही कोरोना भारत पहुंच गया था। हालांकि, देश में कोरोना का पहला केस 30 जनवरी को केरल में दर्ज किया गया।
हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेलुलर ऐंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कोरोना वायरस का जो प्रकार (स्ट्रेन) फैल रहा है उसे 26 नवंबर या 25 दिसंबर के बीच का होना चाहिए। उनका कहना है कि वुहान से निकले वायरस स्ट्रेन के पहले वाले रूप का 11 दिसंबर तक प्रसार हो रहा था। वैज्ञानिकों ने टाइम टु मोस्ट रिसेंट कॉमन एन्सेस्टर नाम की तकनीक से ये अनुमान लगाया है कि तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में कोरोना वायरस की जो उत्त्पत्ति हुई है वह 26 नवंबर व 25 दिसंबर के बीच में हुई है और इसकी औसत तारीख 11 दिसंबर है।
कोरोना के दो अलग-अलग रूप
सीसीएमबी के डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने बताया है कि केरल से मिला कोरोना का स्ट्रेन और हैदराबाद से जो कोरोना का स्ट्रेन मिला है दोनों में अंतर है।
इन राज्यों में फैल रहा कोरोना का नया रूप
कोरोना का नया स्ट्रेन दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना व तमिलनाडु में फैल रहा है। वहीं गुजरात, केरल, बंगाल, कर्नाटक में भी कोरोना का नया रूप है।
कोरोना: 2 लाख 18 हजार संक्रमित
नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कुल दो लाख 18 हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। साथ ही, 6097 मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो लाख 16 हजार 919 पॉजिटिव और 6075 मौत की ही पुष्टि की है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना से स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
रक्षा सचिव अजय कुमार को कोरोना
नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले हर खासोआम में देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा सचिव में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें होम क्वॉरंटीन किया गया है। रक्षा सचिव अजय कुमार को बुधवार को संक्रमण के लक्षण दिखे थे। इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई।