14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Omicron Variant : देवनानी का अजीबोगरीब तर्क, कांग्रेस की रैली से कोरोना का खतरा, अमित शाह की रैली से नहीं

कोरोना का तीसरा वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसार है। इसके बावजूद भाजपा जहां अमित शाह के स्वागत के लिए 40 हजार से ज्यादा लोगों को इकट्टा कर रही है, वहीं कांग्रेस महंगाई के खिलाफ रैली के माध्यम से 2 लाख लोगों को जुटाने में जुटी है। मगर भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने अजीबोगरीब तर्क दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 03, 2021

Corona Omicron Variant : देवनानी का अजीबोगरीब तर्क, कांग्रेस की रैली से कोरोना का खतरा, अमित शाह की रैली से नहीं

Corona Omicron Variant : देवनानी का अजीबोगरीब तर्क, कांग्रेस की रैली से कोरोना का खतरा, अमित शाह की रैली से नहीं

जयपुर।

कोरोना का तीसरा वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसार है। इसके बावजूद भाजपा जहां अमित शाह के स्वागत के लिए 40 हजार से ज्यादा लोगों को इकट्टा कर रही है, वहीं कांग्रेस महंगाई के खिलाफ रैली के माध्यम से 2 लाख लोगों को जुटाने में जुटी है। मगर भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने अजीबोगरीब तर्क दिया है।

भाजपा मुख्यालय पर जब देवनानी ने कोरोना के बावजूद रैली निकालने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली से कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा हैं, क्योंकि उनकी रैली में पूरे देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता आ रहे हैं। वहीं भाजपा की रैली से कोरोना फैलने का खतरा कम है, क्योंकि यहां जयपुर से ही कार्यकर्ता जुटेंगे। आपको बता दें कि 5 दिसंबर को शाह जयपुर आ रहे हैं। उनका रोड शो होगा, जिसमें 40 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे। इसके बाद वो जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उधर कांग्रेस भी महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रही है, जिसमें 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

महंगाई नहीं 'भक्ति रैली'

देवनानी ने इसे महंगाई की जगह 'भक्ति रैली' करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यह रैली निकालने का कोई हक नहीं है। पूरे देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल—डीजल पर वैट राजस्थान में हैं। ऐसे में यहां महंगाई फैलाने का काम वो खुद कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में रैली निकालने के लिए केंद्र ने मना नहीं किया है, वहां की आप पार्टी की सरकार ने रैली की अनुमति नहीं दी।